सूर्योपासना का महापर्व उत्साह उल्लास के साथ मनाया जा रहा है छठ

एस एच अजहर किरंदुल कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर गुरुवार को नहाए खाए के साथ छठ पर्व की शुरुआत हो गई , रविवार प्रातःकाल समाप्ति तक चलने वाले इस महापर्व में अस्ताचलगामी और उगते सूर्य को अर्घ्य देकर सूर्योपासना की जाएगी*

महापर्व के पहले दिन छठव्रती महिलाओं एवं पुरूषों ने नहाए खाए की रस्म के साथ शुक्रवार को खरना की रस्म पूरी की , इसके तहत गुड़ से बनी खीर बनाकर छठी मैया को प्रसाद के रूप में चढ़ाया गया ।

आज शनिवार संध्या भक्तों एवं छठव्रती महिलाएं एवं पुरूषों ने ढलते सूर्य व अर्घ्य देंगे और अगली सुबह उगते सूरज को अर्घ्य दिया जाएगा ।
प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी यू पी बिहार सामाजिक एवं सांस्कृतिक परिषद के तत्वाधान में छठ पूजा का आयोजन नगर के राघव मंदिर परिसर स्थित घाट एवं एवं फुटबॉल ग्राउंड स्थित यू पी-बिहार सामाजिक भवन कुंड में धूमधाम से मनाने की तैयारी संघ के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों के सहयोग से पूर्ण कर दी गई है उन्होंने छठ पूजा के दौरान दोनों छठ घाटों की रंगाई पुताई विद्युत आपूर्ति पानी की आपूर्ति जैसे कई कार्यों को बखूबी पूर्ण किया है । शनिवार को पूजा की समाप्ति के पश्चात सोमवार 04 नवम्बर को विशाल भंडारा का आयोजन भी किया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *