एस एच अजहर संवाददाता किरंदुल
किरंदुल।भाजपा मंडल किरंदुल बचेली ने शुक्रवार राज्य की कांग्रेस सरकार के वायदा खिलाफी को मुद्दा बनाते हुए जमकर बरसे। किसानों की समर्थन करते हुए किरंदुल मंडल अध्यक्ष सिंहासन गुप्ता आरसी नाहक रविंद्र सोनी बचेली मंडल अध्यक्ष सुमित सरकार भूपेश सरकार के खिलाफ जमकर बरसे। उन्होंने राज्य सरकार पर वायदा खिलाफी कि आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने विधानसभा चुनाव में जनता से अनेक वायदे कर सत्ता तो प्राप्त कर लिया लेकिन अब वायदा पूरा करने की बजाय घड़ियाली आंसु बहाकर बहानेबाजी कर रही है। इन नेताओं ने कहा कि कांग्रेस ने किसानों से धान का समर्थन मूल्य 2500 रुपए प्रति क्विंटल खरीदने का वायदा किया था लेकिन अब अपने वायदे से मुकर रही है। गन्ना, चना, मक्का के भी समर्थन मूल्य पर खरीदने तथा किसानों के कर्ज पूर्ण रूप से माफ करने, बेरोजगार युवाओं को नौकरी देने आदि का वायदा अनेक कांग्रेस नेताओँ ने गंगा जल हाथ में रखकर कसम खाकर किया था, लेकिन सत्ता प्राप्ति के बाद सब भूलकर झूठे वायदे में लिप्त कांग्रेस सरकार अब नित नए नए ड्रामेबाजी कर प्रदेश के किसान युवाओं को गुमराह करने में लग गई है। प्रदेश की भूपेश सरकार की पोल खुल चुकी है।दोपहर 1 बजे प्रदर्शन कर महामहिम राज्यपाल के नाम प्रदेश सरकार के खिलाफ बड़े बचेली तहसीलदार के समक्ष ज्ञापन सौंपा गया जिसमें दीनानाथ ठाकुर संजीव दास मनोज छालीवाल शेख नजमुल जोशना सवाई आशा भट्टाचार्य राजेश्वरी रोहित भास्कर सुदीप्त मनोज अधिकारी गौरंग साहा माया अधिकारी शीला साहू मलीना चक्रवर्ती अमलेंदु चक्रवर्ती व बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।