जिले के सभी स्कूलों सहित आश्रम-छात्रावासों के बच्चों का होगा नेत्र परीक्षण
एस एच अजहर दंतेवाड़ा – जिले में 14 नवम्बर से 20 नवम्बर तक बाल नेत्र सुरक्षा सप्ताह चलाया जा रहा है। जिसके तहत सभी स्कूलों सहित आश्रम-छात्रावासों और आवासीय विद्यालयों के बच्चों का नेत्र परीक्षण किया जायेगा। उक्त नेत्र सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ बीते 14 नवम्बर को विधायक श्रीमती देवती महेन्द्र कर्मा द्वारा पोटा केबिन चित्तालूर में किया गया। इस दौरान विधायक श्रीमती कर्मा ने पोटा केबिन चित्तालूर के चिन्हित बच्चों को निःशुल्क चश्मा वितरित किया और प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री टीएस सिंहदेव के सन्देश का वाचन किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुलोचना वट्टी सहित क्षेत्र के पंचायत पदाधिकारी और सीएमएचओ डॉ एसपी शांडिल्य, नोडल अधिकारी आरबीएसके डॉ एस मण्डल, जिला मीडिया ऑफिसर श्री अंकित सिंह तथा चिरायु दल के चिकित्सक एवं कर्मचारी एवं पोटा केबिन चित्तालूर के शिक्षक-शिक्षिकायें तथा बच्चे मौजूद थे।