सोनभद्र: रेणुकूट नगर पंचायत अध्यक्ष की हत्या में शामिल एक और हत्‍यारा गिरफ्तार

सोनभद्र
उत्‍तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के रेणुकूट नगर पंचायत के अध्यक्ष शिवप्रताप सिंह बब्लू को 30 सितंबर को दरवाजे पर गोलियों से भून देने वाले एक सुपारी किलर को ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। 50 हजार रुपए का इनामी सुपारी किलर विकेश कुमार उर्फ बुलेट को पुलिस ने तमंचा और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

शिवप्रताप सिंह की हत्या में पुलिस ने इसके पहले बिहार के एक सुपारी किलर गांधी को भी गिरफ्तार किया था। सोनभद्र पुलिस रेणुकूट नगर पंचायत अध्यक्ष शिवप्रताप सिंह की हत्या के मामले में पूर्व चेयरमैन अनिल सिंह समेत चार लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने अब एक अन्‍य आरोपी विकेश को भी अरेस्‍ट कर लिया है।

इसके पहले गिरफ्तार सुपारी किलर गांधी ने बताया था कि इस हत्या को अंजाम देने में विकेश सिंह उर्फ बुलेट ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। गांधी से मिली सूचना के आधार पर सोनभद्र पुलिस ने जाल बिछाया और विकेश को अरेस्‍ट कर‍ लिया। विकेश के पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *