यूपी में बड़ा हादसा टला, रेलवे पटरी टूटी देख चाबी मैन ने रुकवाई ट्रेन

आनंद कुमार तिवारी, सीतापुर
यूपी के लखनऊ-सीतापुर रेलवे लाइन पर सुरेचा हाल्ट के पास रेल पटरी टूट गई। चाबी मैन ने टूटी हुई पटरी को देखकर सतर्कता दिखाई और अधिकारियों को इसकी सूचना दी। सूचना पाकर रेल अधिकारियों ने सीतापुर से आ रही ट्रेन को पहले ही रोक लिया जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। इस बीच टूटी पटरी की सूचना से रेल विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि रविवार सुबह चाबी मैन वर्मा नंद द्वारा निरीक्षण के दौरान सुरैचा हाल्ट पर टूटी हुई पटरी देख उनके होश उड़ गए। आननफानन में वर्मा नंद ने उच्च अधिकारियों को सूचित किया और सीतापुर से आ रही पैसेंजर गाड़ी (ट्रेन संख्‍या-55061) को सुरेचा हाल्ट पर टूटी पटरी से पहले ही रोक लिया गया। इससे एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया।

पटरी टूटने की सूचना पर पहुंचे सीनियर सेक्सन इंजि‍नियर अमरनाथ और शाहिद ने मौके पर जाकर पटरी को ठीक करवाया और ट्रेन को धीमी गति से आगे लखनऊ के लिए रवाना किया गया। सीनियर सेक्सन इंज‍िनियर शाहिद ने बताया कि जब तक पटरी ठीक नहीं हो जाती तब तक कासन के जरिए धीमी गति से ट्रेनों का आवागमन जारी रहेगा। उन्‍होंने कहा क‍ि जल्द ही लाइन ठीक कर दी जाएगी।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *