छात्र-छात्राओं को ट्रैफिक नियमों की दी जानकारी

Bएनबीटी न्यूज, प्रताप विहार :B सीएसएचपी पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी देने के लिए शनिवार को कार्यशाला हुई। इसमें सभी कक्षाओं के बच्चों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि ट्रैफिक इंस्पेक्टर परमहंस तिवारी, सब इंस्पेक्टर अमित कुमार सोनी और कृष्ण पाल सिंह ने छात्र-छात्राओं से ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने नियमों का उल्लंघन करने पर कटने वाले चालान, अर्थदंड आदि से भी अवगत कराया।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *