भदोही: नाबालिग किशोर ने पांच साल की बच्ची को तालाब में डुबोया, मौत

भदोही
उत्तर प्रदेश के भदोही में एक नाबालिग लड़के ने पांच वर्षीय बालिका को धक्का देकर कथित तौर पर तालाब में डुबो दिया, जिससे बालिका की हो गई। रविवार को पुलिस ने मृतक बालिका के परिजन की शिकायत पर आरोपी नाबालिग लड़के के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मामला ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के बैराखास का है। शनिवार को जय शंकर विश्वकर्मा की पांच वर्षीय मासूम बेटी प्रिया गांव के ही सात वर्ष और बारह वर्ष के दो बच्चों के साथ तालाब के पास थी। आरोप है कि दोनों बच्चे तालाब में मछली मारकर प्रिया को वापस ले आए और फिर साइकल पर बैठा कर दूर स्थित कजरहवा तालाब पर ले गए। वहां 12 वर्षीय लड़के ने प्रिया को धक्का देकर तालाब में डुबो दिया और वापस चला आया।

इधर प्रिया के परिजन उसे ढूंढ रहे थे। धीरे-धीरे शाम होने के बाद सात वर्षीय बच्चे ने बताया कि उसके साथी ने प्रिया को तालाब में डुबो दिया है, जिसके बाद प्रिया का शव उस तालाब से बरामद किया गया। प्रिया के पिता के तहरीर पर पुलिस ने आरोपी 12 वर्षीय लड़के के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी लड़के ने ऐसी घटना को अंजाम क्यों दिया यह रहस्य बना हुआ है। प्रिया के पिता के मुताबिक, उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *