मंदिर निर्माण तक टेंट में नहीं, स्वर्ण मंदिर में रहें रामलला: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

शादाब रिजवी, मेरठ
शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के शिष्य ने रविवार को कहा कि अयोध्‍या पर सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आने के बाद रामलला अब टेंट में नहीं रहेंगे। अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि भगवान राम अब स्वर्ण मंदिर में विचारमान रहेंगे। मंदिर निर्माण में जितना समय लगेगा, तब तक उनके लिए स्वर्ण मंदिर की व्यवस्था की जाएगी।

रविवार को मेरठ के राज राजेश्वरी मंदिर में मीडिया से बात करते हुए अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि यह बात कही जा रही है कि सरकार को मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट बनाने का आदेश दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने पुराने जिम्मेदार ट्रस्ट को ही दायित्व देने की बात कही है, नया ट्रस्ट बनाने की बात नहीं है। सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आने के बाद मंदिर निर्माण में कितना समय लगेगा के सवाल पर स्वामी ने कहा कि यह स्पष्ट नहीं हैं।

‘कोई नहीं बता सकता मंदिर बनने में कितना वक्त लगेगा’
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि यह कोई बता नहीं सकता कि मंदिर निर्माण में कितना समय लगेगा। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर सवाल उठा रहे एआईएमआईएम सांसद असदुदीन ओवैसी के बारे में स्वामी ने कहा कि सांसद सिर्फ सिसायत करने वाले मुसलमान हैं, उससे अधिक कुछ भी नहीं। ओवैसी जैसे लोग हर मुद्दे पर राजनीति करने का प्रयास करते हैं।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *