निठारी पुलिस चौकी के पास डायवर्जन

एनबीटी न्यूज, नोएडा: सेक्टर-31 निठारी पुलिस चौकी के सामने ट्रैफिक पुलिस ने मंगलवार से डायवर्जन किया है। एसपी ट्रैफिक अनिल कुमार झा ने बताया कि निठारी चौकी के सामने तिराहे को बंद करने से वहां वाहन रॉन्ग साइड निकलते थे। जिससे ट्रैफिक फंस रहा था। इसे देखते हुए वहां डायवर्जन किया गया है। शशी चौक की तरफ से निठारी तिराहे से सेक्टर-31,25 की तरफ जाने वाले वाहनों को तिराहे से जिला अस्पताल की तरफ बाएं मुड़कर अस्पताल के सामने बने यू-टर्न से होकर जाना होगा। इसके साथ ही सेक्टर-18 और सेक्टर-31, 25 की तरफ से आने जाने वाले वाहन बिना रुके जा सकते हैं। वहीं, सेक्टर-18 की ओर से निठारी पुलिस चौकी तिराहे से शशी चौक की तरफ जाने वाले वाहनों को तिराहे पर लगे ट्रैफिक सिग्नल के हिसाब से जाना होगा। इसके साथ ही सेक्टर-31, 25 की तरफ से सेक्टर-25, 26 की ओर जाने वाले वाहन निठारी पुलिस चौकी तिराहे से यू-टर्न लेकर जा सकेंगे।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *