
एनबीटी न्यूज मुरादनगर : थाना क्षेत्र निवासी एक युवक पर धोखे से दूसरी शादी करने का आरोप लगा है। गुरुवार को युवक जब दूसरी पत्नी के साथ घर पहुंचा तो इसका खुलासा हुआ। इसके बाद दोनों पत्नियों ने मिलकर उसकी पिटाई की। इतने में आसपास के लोग जुट गए। उन्होंने समझाने का प्रयास किया।
युवक दिल्ली में रहकर मेहनत मजदूरी करता है। आरोप है कि उसने वहीं एक युवती से शादी कर ली, जबकि पहले से ही गांव में उसकी पहली पत्नी रह रही है।
Source: International