ट्रक की टक्कर से पत्नी की मौत, पति घायल

विस, ग्रेनो : सिरसा के निकट गुरुवार देर शाम स्कूटी से जा रही महिला व उनके पति को ट्रक ने टक्कर मार दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल पति को शारदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साइट-5 कोतवाली के एसएचओ प्रभात दीक्षित ने बताया कि मृतका की पहचान कुलीपुरा निवासी शकुंतला (48) के रूप में हुई है। घटना के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *