ठगों ने बिछाई संविदा पर नौकरी दिलाने की जाल

एनबीटी न्यूज, हापुड़ : ठगों ने नगर पालिका परिषद में संविदा पर नौकरी दिलाने की जाल बिछाई है। इसकी जानकारी मिलते नगर पालिका चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत और ईओ जेके आनंद लोगों को सोशल मीडिया के जरिये इससे सचेत कर रहे हैं।

चेयरमैन ने बताया कि नगर पालिका में कई पद रिक्त हैं। कुछ पदों पर संविदाकर्मी काम कर रहे हैं। नगर में अफवाह फैला दी गई है कि संविदा पर नए कर्मचारी रखे जाएंगे। ठग इसका फायदा उठाकर 3 से 5 लाख रुपये में नियुक्ति कराने का दावा कर रहे हैं। ऐसे ठगों की तलाश शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जो भी भर्ती होगी, वह आयोग से होगी। उन्होंने कहा कि नगर पालिका में नौकरी दिलाने वाले की सूचना उन्हें दें, फिर कड़ी कार्रवाई की जाएगी

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *