बर्थडे के बहाने बुलाकर दलित छात्रा से रेप, कर्मचारी गिरफ्तार

Bएनबीटी न्यूज, मुरादनगर

Bकोतवाली क्षेत्र में बर्थडे पार्टी के बहाने बुलाकर BA में पढ़ने वाली एक दलित छात्रा के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि लाइब्रेरी में काम करने वाले एक युवक ने उसे जन्मदिन की पार्टी के बहाने घर बुलाया था। इसके बाद उसने छात्रा के साथ रेप किया। विरोध करने पर आरोपित ने पीड़िता के परिवार को जान से मारने की धमकी दे डाली। छात्रा ने घर जाकर परिवार को आपबीती बताई। इसके बाद युवक को अरेस्ट कर लिया गया। प्रभारी निरीक्षक ओपी सिंह ने बताया कि युवक का नाम निखिल चौधरी है। वह जीतपुर कॉलोनी में रहता है। वहीं, छात्रा को मेडिकल के लिए भेजा दिया।

जानकारी के अनुसार, कॉलोनी निवासी युवती बीए की छात्रा है। वह रोजाना नगर की एक लाइब्रेरी में पढ़ने जाती है। बताया गया है कि छात्रा की लाइब्रेरी में काम करने वाले एक युवक से दोस्ती हो गई। आरोप है कि गुरुवार शाम युवक उसे अपने जन्मदिन की पार्टी देने के बहाने एक मकान में ले गया, जहां उसने छात्रा के साथ रेप की वारदात की। घर पहुंचकर छात्रा ने परिवार को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिवार ने थाने में युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *