फावड़े से काटकर युवक की हत्या, 3 दोस्तों पर आरोप

एस, दादरी : जारचा कोतवाली एरिया के कलौंदा गांव में मंदिर के पास शनिवार शाम एक युवक का शव कंबल में लिपटा हुआ मिला। उसकी हत्या फावड़े से काटकर की गई है। जुगेंद्र के घरवालों ने कोतवाली में तहरीर दी है। आरोप है कि पड़ोसी गांव के तीन दोस्त शनिवार सुबह 8 बजे उसे घर से बुलाकर ले गए थे। सभी ने मंदिर पर बैठकर शराब पी और उसी दौरान उनमें झगड़ा हो गया। तीनों दोस्तों ने जुगेंद्र की गर्दन व चेहरे पर फावड़ा मारकर हत्या कर दी। शव को कंबल में लपेटकर उसके ऊपर घास डालकर छिपा दिया। शाम के वक्त जब बच्चे मंदिर पर खेलने गए तो उन्हें कंबल में से खून निकलता दिखा। बच्चों ने शोर मचा कर लोगों को मौके पर बुला लिया। जारचा कोतवाली के प्रभारी अनिल कुमार राजपूत ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट कर कार्रवाई की जाएगी।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *