सीलिंग से परेशान युवा कारोबारी की हार्ट अटैक से हुई मौत

B- व्यापारियों ने कहा कि जीडीए अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो

– मृतक व्यापारी के परिवारवालों को 50 लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग भी कीB

Bएनबीटी न्यूज, गाजियाबाद : B

जीडीए की ओर से दुकानों की सीलिंग के लिए चलाए जा रहे अभियान से व्यापारी परेशान हैं। आरोप है कि सीलिंग के चलते एक युवा कारोबारी की हार्ट अटैक से मौत भी हो गई है। शास्त्रीनगर व्यापार मंडल ने इस मामले में जीडीए अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के साथ मृतक व्यापारी के परिवारवालों को 50 लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग भी की है। शास्त्रीनगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष कुंवर पाल ने आरोप लगाया कि जीडीए की ओर से आवासीय क्षेत्रों में चल रही दुकानों को जबरन बंद कराया जा रहा है। इससे व्यापारियों में भय है और उनके सामने रोजी, रोटी का संकट पैदा हो गया है। इसी के चलते आरके पुरम कॉलोनी में सोनू ऑटो की दुकान के संचालक सोनू को हार्ट अटैक पड़ा और उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि जीडीए ने 6 दिसंबर को सीलिंग अभियान चलाया था और चेतावनी दी थी कि किसी भी दुकान को खुलने नहीं दिया जाएगा। दुकान के बंद होने से सोनू को गहरा सदमा लगा और 7 दिसंबर को उसे हार्ट अटैक आ गया। 9 दिसंबर को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सोनू की हाल ही में शादी भी हुई थी। व्यापार मंडल की ओर से मुआवजे व सीलिंग की कार्रवाई को बंद करने की मांग को लेकर सोमवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। रविवार को धरने पर धनेश सिंघल, सुधीर चौधरी, संग्राम सिंह के अलावा इंदिरापुरम, साहिबाबाद, वैशाली, चिंरजीव विहार, महेंद्रा एन्क्लेव, लालकुंआ, कविनगर, मेरठ रोड, संजय नगर, गांधीनगर, पटेलनगर, नंदग्राम आदि क्षेत्रों के व्यापारी भी बैठे।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *