उप मुख्यमंत्री 22 को करेंगे प्रतिमाओं का अनावरण

Bएनबीटी न्यूज, हापुड़ :B जिले के श्री हरिहरनाथ इंटर कॉलेज में 2 पूर्व प्रधानमंत्री, मेजर और कोतवाल की प्रतिमा लगाने के लिए भूमि पूजन किया गया। इस दौरान भाजपा विधायक, जिलाध्यक्ष, और ग्रामीण मौजूद रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश राणा और गढ़ विधायक कमल मलिक ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, लाल बहादुर शास्त्री, अमर शहीद मेजर आशाराम त्यागी और धन सिंह कोतवाल की प्रतिमा स्थापित होने से सभी को उनकी जानकारी मिलेगी। उन्होंने बताया कि इन चारों प्रतिमाओं का अनावरण 22 दिसंबर को यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य करेंगे।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *