अराउंड द ‌वर्ल्ड के साथ मनाया वार्षिक उत्सव

एनबीटी न्यूज, ग्रेनो वेस्ट : एसकेएस वर्ल्ड स्कूल में रविवार को चौथा वार्षिक उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में अलीगढ़ के बीजेपी सासंद सतीश गौतम, दादरी विधायक तेजपाल नागर, दीपक गौतम और स्कूल के अध्यक्ष सतीश कुमार शर्मा और उपसचिव मयंक गौतम उपस्थित रहे। स्कूल की प्रिंसिपल रेणु कुमार ने बताया कि वार्षिक उत्सव में छात्र-छात्राओं ने गणेश वंदना, कथक और नाटक की शानदार प्रस्तुति दी। उत्सव के मुख्य आकर्षण का केंद्र अराउंड द वर्ल्ड रहा। इसमें छात्र-छात्राओं ने विभिन्न देशों का भ्रमण करवाते हुए शानदार झांकियां पेश कीं।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *