हाइवे पर लगा जाम

एनबीटी न्यूज, मोदीनगर : तहसील क्षेत्र में 15 केंद्रों पर हुई यूपी पीसीएस परीक्षा के कारण हाइवे पर दिनभर जाम के हालात बने रहे। एसडीएम सौम्या पांडेय ने बताया कि मोदीनगर शहर में 7 और मुरादनगर में 8 केंद्रों थे। मोदी इंटर कॉलेज व गिन्नी डिग्री कॉलेज के सामने सड़क के किनारे पार्क की गई कारों और बाइकों के कारण जाम लग गया। शाम के समय दूसरी पाली के एग्जाम समाप्त हुए तो हाइवे पर वाहनों के अधिक दबाव होने से जाम के हालात बन गए। दरअसल, परीक्षार्थी और उनके साथ आने वाले लोगों ने मार्ग पर ही वाहन खड़ा कर दिया था। इस वजह से रास्ता काफी संकरा हो गया था। इससे जाम लग गया। राहगीरों को जाम के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *