नोएडा और दिल्ली के आवारा पशु रोकने के लिए तैनात होंगे चौकीदार

स, गाजियाबाद : शहर में आवारा पशुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए नगर निगम ने नोएडा और दिल्ली की सीमा पर चौकीदार तैनात करने का फैसला लिया है। निगम का दावा है कि शहरी क्षेत्र में आवारा पशु पकड़ने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे पशुओं को नंदी पार्क और अन्य गोशालाओं में छोड़ा जा रहा है। इसके बावजूद शहर की सड़कों से पशु कम नहीं हो रहे हैं। कुछ पार्षदों ने महापौर और नगर आयुक्त को बताया कि दिल्ली और नोएडा के पशु शहर में छोड़े जा रहे हैं। इनकी रोकथाम के लिए मेयर आशा शर्मा ने नगर आयुक्त को निर्देश दिया कि वह चौकीदार तैनात करें।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *