नगर आयुक्त ने लगाया पार्षद पर जुर्माना

स, गाजियाबाद : नगर आयुक्त दिनेश चंद्र सिंह ने प्रतिबंधित पॉलिथीन का इस्तेमाल करने पर पार्षद पिंटू सिंह पर जुर्माना लगा दिया। दरअसल, रविवार को पूर्वांचल भवन का भूमि पूजन हो रहा था। इसके लिए सामग्री लाई गई थी। पार्षद ने यह सामग्री एक पॉलिथीन लाकर रखी। इस समारोह में नगर आयुक्त भी उपस्थित थे। नगर आयुक्त ने जब पार्षद से कहा कि प्रतिबंधित प्लास्टिक के इस्तेमाल के बारे में कहा तो पार्षद मान गए कि उनसे गलती हुई है। इसके बाद नगर आयुक्त ने पार्षद पर 100 रुपये जुर्माना लगा दिया। पार्षद ने मौके पर ही जुर्माने की रकम भर दी।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *