पति पर बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप

Bएनबीटी न्यूज, गाजियाबाद : Bसिहानीगेट थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने उसकी नाबालिग बेटी को ले जाने का आरोप लगाया है। महिला ने जिस युवक पर आरोप लगाया है, उसने एक साल पहले महिला को पत्नी स्वीकार किया था। आरोप है कि 4 दिन पहले युवक उसकी 16 साल की बेटी को लेकर फरार हो गया। दोनों के कविनगर थाना क्षेत्र में एक ही घर में रहने की सूचना मिलने पर महिला ने कविनगर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मामले को सिहानी गेट ट्रांसफर कर दिया है।

महिला ने बताया कि उसकी पहली शादी 2002 में हुई थी। पहले पति से उन्हें 8 संतान हैं। 2012 में पति की बीमारी के चलते मौत हो गई और वह निजी अस्पताल में सफाई का काम करने लगीं। डेढ़ साल पहले मेरठ निवासी युवक ने उनके घर में किराए पर कमरा लिया था। एक साल पहले उसने महिला से शादी करने की पेशकश की और परिवार के सामने महिला से शादी कर ली। पीड़िता के मुताबिक, आरोपित ने उनकी बड़ी बेटी को बहलाकर अपने चंगुल में फंसा लिया। महिला की गैर-मौजूदगी में आरोपित उसे अपने साथ ले जाकर शराब पिलाने लगा। 4 दिन पहले वह नाइट ड्यूटी कर सुबह लौटीं तो आरोपित बेटी संग आपत्तिजनक हालत में मिला। विरोध करने पर वह चला गया। अगले ही दिन बेटी भी घर से चली गई। दोनों कविनगर क्षेत्र में रहने वाली महिला की भांजी के घर जाकर रहने लगे। इसके बाद महिला ने बेटी को बहलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *