पुरानी योजना में बने फ्लैट्स की कम होगी कीमत

Bनई योजना के फ्लैट्स पर बढ़ेगा किश्त का टाइम

वस, गाजियाबाद : Bजीडीए के फ्लैट की कीमत कम किए जाने के प्रस्ताव पर सचिव की कमिटी ने संज्ञान लिया है। कमिटी ने फैसला किया है कि नई योजनाओं में बने फ्लैट्स की कीमतों को कम नहीं किया जाएगा। हालांकि, पुरानी योजनाओं के फ्लैट्स की कीमतें घटाई जाएंगी। वहीं, इनकी किश्तों के टाइम को 5 साल से बढ़ाकर 10 साल तक किया जाएगा। बता दें कि जीडीए के पुराने फ्लैट्स इंदिरापुरम, वैशाली और कौशांबी योजना में नाममात्र की संख्या में बचे हुए हैं, जबकि इंद्रप्रस्थ, कोयल एन्क्लेव, चंद्रशिला और मधुबन बापूधाम आवासीय योजना में नए फ्लैट्स बने हैं। इस योजना में बने फ्लैट्स की कीमत कम नहीं होगी। तर्क है कि पिछले दिनों चंद्रशिला और मधुबन बापूधाम आवासीय योजना में भवनों की कीमत को कम किया गया था, लेकिन खरीदार नहीं आए, इसलिए तत्काल भवनों की कीमत कम करना उचित नहीं। आने वाले दिनों में होने वाली बोर्ड बैठक में यह प्रस्ताव रखा जाएगा।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *