केजरीवाल के खिलाफ प्रदर्शन किया

एनबीटी न्यूज लोनी : विधायक प्रतिनिधि ललित शर्मा ने दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून का हो रहे विरोध का जिम्मेदार सीएम अरविंद केजरीवाल को ठहराया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सोमवार को बलराम नगर कॉलोनी में केजरीवाल और ओखला विधायक का पुतला फूंका। उन्होंने विशेष समुदाय के लोगों को भड़काने का आरोप लगाते हुए जांच कराने की मांग है। उन्होंने कानून को देश हित में बताया। इस दौरान संदीप, यूसुफ, विकास मावी, राहुल ठाकुर, धनुष, रोहित और सतीश समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *