महिला दो बच्चों के साथ कुएं में कूदी : तीनों की मौत

बलिया, 17 दिसम्‍बर (भाषा) उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के बैरिया क्षेत्र में मंगलवार को कथित तौर पर पारिवारिक कलह से क्षुब्ध एक महिला अपने दो बच्चों के साथ कुएं में कूद गयी जिससे तीनों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बैरिया थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव में खेत में स्थित एक कुएं में पूजा (35), उसकी बेटी संस्कृति (10) और बेटे बजरंगी (08) के शव पाये गये। उन्होंने बताया कि आज खेत में खाद डालने गये कुछ लोगों ने कुएं के पास पड़े मोबाइल फोन और चप्पल को देखकर कुएं में झांका तो तीनों शव दिखे। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिये हैं। सूत्रों ने बताया, ‘‘पूजा की गत 15 दिसम्बर को अपने पति प्रेम मौर्य से कहासुनी हुई थी। प्रथमदृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि पूजा ने इसी बात को लेकर यह कदम उठाया है।’’ बहरहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *