शामली जिले में पुजारी पेड़ पर लटका मिला

शामली, 17 दिसंबर (भाषा) गढ़ीपुख्ता क्षेत्र में एक मैदान में एक पुजारी पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि बालकराम घर से मंदिर के लिए निकले थे लेकिन वह वहां तक पहुंचे नहीं। बाद में उनका शव मानकपुर गांव में सोमवार शाम को बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि मृतक के भाई यशपाल ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *