शांतिभंग की धाराओं में दो गिरफ्तार

एनबीटी न्यूज, मुरादनगर: पुलिस ने असालतनगर गांव स्थित पतंजलि इंटर कॉलेज के पास से दो युवकों को शांतिभंग करने आरोप में गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक ओ.पी. सिंह ने बताया कि सोमवार शाम को पतंजलि इंटर कॉलेज के पास एंटी रोमियो स्क्वायड घूम रहा था। उसी समय कॉलेज के पास 2 युवक संदिग्ध अवस्था में खड़े दिखाई दिए। उन्होंने पूछा कि यहां पर कैसे खड़े हो तो मालूम चला कि दोनों का आपस में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। पुलिस ने नितिन निवासी शोभापुर व शाहरुख निवासी असालतनगर को शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *