रेहड़ी वालों का प्रदर्शन थमा

प्रस, नोएडा : नोएडा अथॉरिटी के खिलाफ पिछले एक सप्ताह से चल रहा रेहड़ी वालों का धरना प्रदर्शन मंगलवार को थम गया है। अथॉरिटी व रेहड़ी पटरी संगठनों के बीच वार्ता हुई है। अथॉरिटी ने रेहड़ी वालों की कुछ मांगें मानने का आश्वासन दिया है। फिलहाल रेट कम करने के मुद्दे पर स्पष्ट बात नहीं बन पाई है। इस मुद्दे पर आगे भी बात जारी रहेगी। अथॉरिटी के आश्वासन और जिला प्रशासन की ओर से लागू की गई धारा 144 के चलते फिलहाल रेहड़ी वालों का प्रदर्शन मंगलवार से थम गया है।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *