
एनबीटी न्यूज, पटेल मार्ग : पंजाबी एकता समिति की नई कार्यकारिणी बुधवार को गठित की गई। इसमें सर्वसम्मति से राकेश बाटला को अध्यक्ष, रमन मिगलानी को सचिव, अशोक अजमानी को कोषाध्यक्ष, संजीव कपूर को सह सचिव, शिवनंदन कपूर को कोऑर्डिनेटर, रमेश सहगल को मुख्य सलाहकार और गोल्डी सहगल को मीडिया प्रभारी बनाया गया। इस दौरान 12 जनवरी को कविनगर में होने वाले पंजाबी एकता युवक-युवती परिचय सम्मेलन पर भी चर्चा हुई।
Source: International