बहन से बलात्कार के आरोप में ममेरा भाई गिरफ्तार

नोएडा, 19 दिसंबर (भाषा) नोएडा में थाना रबूपुरा पुलिस ने बहन से कथित तौर पर बलात्कार करने वाले ममेरे भाई को गिरफ्तार किया है। एसपी ग्रामीण रणविजय सिंह ने बताया, ‘‘पीड़िता ने थाना रबूपुरा में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि जब वह अपने ननिहाल में रहने के लिए आई तब उसके ममेरे भाई श्याम पुत्र प्रेमपाल निवासी ग्राम चचूड़ा ने उससे कथित तौर पर बलात्कार किया।’’ एसपी ने बताया, ‘‘घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे बृहस्पतिवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।’’

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *