नोएडा : नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

नोएडा, 19 दिसंबर (भाषा) नागरिकता संशोधन अधिनियम समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकार्ताओं ने बृहस्पतिवार को सूरजपुर स्थित कलेक्ट्रेट के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष वीर सिंह यादव ने बताया, ‘‘पार्टी हाईकमान के आदेश पर बृहस्पतिवार को जनपद मुख्यालय पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के बाद धरना दिया। इसके बाद राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।’’ उन्होंने बताया, ‘‘पार्टी का यह धरना एवं प्रदर्शन नागरिकता संशोधन अधिनियम, महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार, बढ़ती बेरोजगारी तथा महंगाई एवं किसानों को उपज का समर्थित मूल्य कम दिये जाने के खिलाफ था।’’ धरने में सपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रत्याशी राजकुमार भाटी, अशोक चौहान, युवजन सभा के निवर्तमान प्रदेश सचिव जगत चौधरी, मीडिया प्रभारी राघवेन्द्र दुबे, फकीर चंद नागर, कृशांत भाटी, सुधीर तोमर, अमित भाटी समेत कई नेता मौजूद थे।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *