नोएडा में लाखों रुपये का बकायेदार गिरफ्तार

नोएडा, 19 दिसंबर (भाषा) नोएडा में एक करोड़ साठ लाख रुपए के बकायेदार को एसडीएम दादरी ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया। उसे दादरी तहसील की हवालात में बंद किया गया है। जिला सूचना अधिकारी राकेश चौहान ने बताया, ‘‘बृहस्पतिवार को एसडीएम दादरी राजीव राय ने अपनी टीम के साथ 1.60 करोड़ के बकायेदार जनपद गाजियाबाद के बम्हैटा गांव के रहने वाले धर्मेंद्र यादव को उसके घर से गिरफ्तार किया है।’’ अधिकारी ने बताया कि धर्मेंद्र को दादरी तहसील की हवालात में बंद किया गया है। उन्होंने बताया, ‘‘धर्मेन्द्र यादव पर स्टाम्प विभाग का बकाया था। विभाग द्वारा कई नोटिस देने के बाद भी उसने बकाया राशि जमा नहीं करायी। वसूली के लिए स्टाम्प विभाग की तरफ से आरसी जारी की गई जिसके बाद बृहस्पतिवार को उसे गिरफ्तार किया गया।’’

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *