
नोएडा, 19 दिसंबर (भाषा) शहर की पुलिस ने एक सूचना के आधार पर मादक द्रव्य बेचने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 63 किलो चरस बरामद की है, जिसकी बाजार में कीमत एक करोड़ रुपये से ज्यादा है। गौतमबुद्ध नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण ने बृहस्पतिवार को बताया कि थाना बीटा-2 पुलिस ने आज सुबह एक सूचना के आधार पर अरुण और सतीश नामक दो मादक द्रव्य विक्रेताओं को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने कार में भरकर ले जाई जा रही करीब 63 किलो चरस बरामद किया है। एसएसपी ने बताया कि बरामद चरस की कीमत बाजार में एक करोड़ रुपये से ज्यादा है। उन्होंने बताया कि इस गिरोह में शामिल दिनेश सहित दो लोग फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। कृष्ण ने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि ये लोग ग्रेटर नोएडा में विभिन्न कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्र- छात्राओं को मादक द्रव्य की आपूति करते हैं।
Source: International