नागरिकता कानून के खिलाफ सड़कों पर उतरे फिल्म स्टार्स

देशभर में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन तो चल ही रहे हैं, मुंबई में आज इस कानून को लेकर दो प्रदर्शन हुए। एक प्रदर्शन उन लोगों द्वारा किया गया, जो नागरिकता कानून के पक्ष में हैं, तो वहीं दूसरा प्रदर्शन उन लोगों ने किया जो इस कानून के खिलाफ हैं। इस प्रदर्शन रैली को मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में आयोजित किया गया, जिसमें फरहान अख्तर से लेकर जोया अख्तर, हुमा कुरैशी और सुशांत सिंह शामिल हैं।

बता दें कि इस रैली में शामिल होने के लिए फरहान ने ट्विटर के जरिए लोगों से अपील की थी। उन्होंने कहा था कि संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।

भारी संख्या में लोग अगस्त क्रांति मैदान में पहुंच चुके हैं, जिसे देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।

फिल्म स्टार्स के अलावा भारी संख्या में लोग भी नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन करने पहुंचे। प्रदर्शन रैली में मौजूद फरहान अख्तर ने कहा कि किसी चीज के खिलाफ आवाज उठाना लोकतांत्रिक अधिकार है। लोग अब आवाज उठा रहे हैं और मैं उनके समर्थन में हूं। मेरा ऐसा मानना है कि जो कुछ भी हो रहा है उसमें कहीं न कहीं थोड़ा-बहुत पक्षपात तो है।’

ऐक्ट्रेस दिया मिर्जा इस प्रदर्शन रैली में शामिल नहीं हो सकीं। उन्होंने ट्विटर के जरिए इसकी जानकारी दी और कहा, ‘तबीयत खराब होने की वजह से मैं आज #MumbaiAgainstCAA में विरोध प्रदर्शन में शामिल होने में असमर्थ हूं। लेकिन मैं हर एक शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारी के साथ हूं जो अपने साथी भारतीयों के साथ एकजुटता से खड़ा है। हमारा लोकतंत्र हमेशा हमें एक साथ रखे।’

वहीं शबाना आजमी भी इस प्रदर्शन रैली में शामिल नहीं हो सकीं। हालांकि उन्होंने एक विडियो मेसेज के जरिए लोगों से ज्यादा से ज्यादा तादाद में रैली में शामिल होने की अपील की थी और कहा था कि वे शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करें।

वहीं फिल्ममेकर सुधीर मिश्रा ने बॉलिवुड हस्तियों से अपील की है कि वे इस विरोध प्रदर्शन को एक सिलेब्रिटी मार्च न बनाएं। उन्होंने ट्वीट किया:

प्रदर्शन रैली में मौजूद किस सिलेब्रिटी ने क्या कहा, आप यहां पढ़ सकते हैं:

स्वरा भास्कर- जिन्ना प्रेमी देश में दोबारा लौट आए है, नागरिकता धर्म के आधार पर तय नहीं हो सकती।

तीस्ता सितरवार – पहले देश में दंगा फैलाया गया फिर मोब लॉन्चींग की गई अब देश को बाटने के लिए यह कानून लाया गया है।

मिलिंद देवरा – मुंबई पुलिस में और दिल्ली लखनऊ पुलिस में बहुत फर्क है। आंदोलन को कांग्रेस का समर्थन।

सुशांत सिंह अभिनेता – शांतिपूर्वक आंदोलन करूंगा, सच्ची के साथ हमेशा खड़ा रहूंगा।

राकेश ओम प्रकाश मेहरा – लोगों में डर का माहौल है। आंदोलन को राजनीतिक रंग देने का प्रयास किया जा सकता है, सामाजिक मुद्दा बना रहेगा तभी सफलता मिलेगी।

जावेद जाफरी – मीडिया कई मामले में चुप रहती है, आवाज उठाने की वजह से कुछ दिनों पहले अभिनेता सुशांत सिंह को सीरियल से निकाल दिया गया था। रोटी कपड़ा की बात करने की बजाए मंदिर बनाने की बात यह सरकार करती है। यह बहुत ही खतरनाक कानून है।

Source: Entertainment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *