कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्‍म 'पंगा' के दो पोस्‍टर हुए रिलीज

ऐक्‍ट्रेस की आने वाली फिल्‍म ‘पंगा’ का फर्स्‍ट लुक पोस्‍टर रिलीज हो गया है। इससे पहले बुधवार यानी 18 दिसंबर को मेकर्स ने फिल्‍म के ट्रेलर की रिलीज डेट के बारे में बताया था।

फिल्‍म के दो पोस्‍टर शेयर किए गए हैं। पहले पोस्‍टर में कंगना उर्फ जया मुस्‍कुराते हुए नजर आ रही हैं। वह पिंक प्रिंटेड साड़ी और मैचिंग कलर के स्‍वेटर में दिख रही हैं। टाइड हेयर, राउंड ब्‍लैक बिंदी और इयररिंग्‍स उनके पूरे लुक को कॉम्प्लिमेंट कर रहे हैं।

पोस्‍टर को डायरेक्‍टर अश्विनी अय्यर तिवारी ने इंस्‍टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, ‘जो सपने देखते हैं वो पंगा लेते हैं। जया की कहानी हम सबसे जुड़ी है। ट्रेलर 23 दिसंबर 2019 को।’

दूसरा पोस्‍टर:

इससे पहले कंगना की बहन रंगोली ने फिल्‍म से जुड़ी एक तस्‍वीर शेयर की थी और बताया था कि ‘मणिकर्णिका: द क्‍वीन ऑफ झांसी’ के बाद कंगना एक बार फिर मां का रोल निभाने के लिए तैयार हैं।

फिल्‍म की कहानी कबड्डी प्‍लेयर्स के इर्द-गिर्द है। ‘पंगा’ 24 जनवरी 2020 को रिलीज होगी और यह वरुण-श्रद्धा स्‍टारर ‘स्‍ट्रीट डांसर 3डी’ से क्‍लैश करेगी।

Source: Entertainment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *