जामिया में CAA के खिलाफ प्रोटेस्ट पर बोलीं अनन्या, मुझे मुद्दे की जानकारी नहीं

नागिरकता संशोधन () कानून पर बवाल और जामिया प्रोटेस्ट पर अब एक-एक कर कई बॉलिवुड सितारे सामने आकर अपनी-अपनी राय रख रहे हैं, जिनमें रितिक रोशन, स्वरा भास्कर, आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा, रितेश देशमुख, फरहान अख्तर, विकी कौशल, वरुण धवन, महेश भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसे कई बॉलिवुड सिलेब्रिटीज़ शामिल हैं। अब इस मामले पर अपना विचार रखने वालों में नया नाम अनन्या पांडे का जुड़ गया है।

zoom टीवी के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में अनन्या पांडे ने जामिया मिलिया प्रोटेस्ट के दौरान भड़की हिंसा को लेकर अपनी भावनाएं जाहिर कीं और यह भी बताया कि उन्होंने क्यों राजनीति से जुड़े मुद्दों पर अब तक कुछ नहीं कहा है।

उन्होंने कहा, ‘हमें सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए और शांति, दया और एकता जैसी चीजों में यकीन रखना चाहिए।’ उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि ऐक्टर्स को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए अपनी आवाज उठानी चाहिए। अनन्या ने आगे कहा, ‘…और मुझे लगता है कि जब बात पॉलिटिक्स की हो तो मुझे इस बारे में बहुत ज्यादा जानकारी नहीं है कि मैं अपना स्टैंड रख सकूं। मैं जानती हूं कि मैं एक ऐक्टर हूं और मैं जो भी लोगों से कहूंगी, वे मेरी उन बातों से प्रेरित होंगे…और आपको पता है कि मैं कुछ कह रही हूं तो इसका असर काफी लोगों पर पड़ता है। इसलिए, मैं तभी इसपर बातें करना चाहूंगी जब मेरे पास सारे फैक्ट्स और इन्फॉर्मेशन हों।’

बता दें कि अनन्या ने इसी साल ‘स्टूडेंट ऑफ द इयर 2’ से बॉलिवुड में एट्री मारी है। हाल ही में वह ‘पति पत्नी और वो’ में भी नजर आईं, जिसमें उनके साथ कार्तिक आर्यन के अलावा भूमि पेडनेकर भी थीं। इसके अलावा उनकी अगली फिल्म ‘खाली पीली’ है, जिसमें वह ईशान खट्टर के साथ नजर आएंगी। मकबूल खान निर्देशित यह फिल्म अगले साल 12 जून को रिलीज़ होगी।

Source: Entertainment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *