पीजीएसएम के छात्र से 14 लाख की ठगी करने वाले 2 गिरफ्तार

एनबीटी न्यूज, नोएडा

एशियन बिजनेस स्कूल के पीजीएसएम छात्र से नौकरी के नाम पर 14 लाख रुपये की ठगी करने वाले 2 युवकों को सेक्टर-39 थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों से 8 मोबाइल और 4 लैपटॉप बरामद हुए हैं। दोनों की पहचान गाजियाबाद निवासी सचिन कुमार और छिजारसी निवासी जनित कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया है।

एसएचओ नीरज मलिक ने बताया है कि सदरपुर में रहने वाले चंदन कुमार सेक्टर-125 एशियन बिजनेस स्कूल में पीजीएसएम के छात्र हैं। उन्होंने जॉब के लिए एक नामी वेबसाइट पर अपना रिज्यूम अपलोड किया था। 1 अगस्त को आरोपितों ने कॉल करके टीसीएस कंपनी में नौकरी का झांसा दिया। इंटरव्यू कराने के नाम पर 14 लाख रुपये की ठगी कर ली। जिसके बाद पीड़ित ने 29 सितंबर को एसएसपी से शिकायत कर 6 आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। एसएचओ ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपितों की तलाश की जा रही थी। गुरुवार को 2 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों ने बताया कि वे नौकरी लगवाने का झांसा देकर लोगों से ठगी करते थे।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *