विकास कार्य को लेकर बीजेपी पार्षद लामबंद

नगर संवाददाता, गाजियाबाद : नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्य को लेकर बीजेपी के कई पार्षद लामबंद हो रहे हैं। निगम कार्यकारिणी उपाध्यक्ष सुनील यादव, बीजेपी पार्षद राजेंद्र त्यागी, हिमांशु लव और हिमांशु मित्तल ने कहा कि शहर में विकास कार्य नहीं होने से पार्षदों में रोष है। इसके चलते कभी भी माहौल खराब हो सकता है।

उपाध्यक्ष ने कहा, ‘पहले कहा गया था कि वॉर्डों में 1-1 करोड़ रुपये के विकास कार्य होंगे, लेकिन अब 60-60 लाख रुपये की बात कही जा रही है। अभी टेंडर मांगे गए हैं। कब वर्क ऑर्डर जारी होंगे, कब कार्य शुरू होंगे इनमें कई महीने का वक्त लगेगा। तब तक चालू वित्तीय वर्ष चला जाएगा।’ उन्होंने साफ-सफाई की व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए। उनका कहना है कि वार्डों में जगह-जगह गंदगी के ढेर हैं। मेयर आशा शर्मा शहर में विकास कार्य कराने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन वह उसमें सफल नहीं हो रही है।

बीजेपी पार्षद दल नेता राजेंद्र त्यागी ने विकास कार्य नहीं होने के मामले में नगर आयुक्त और मेयर आशा शर्मा को निशाने पर लिया। हिमांशु लव का कहना है कि विकास कार्य नहीं होने के कारण जनता हमें भला बुरा कहती है। बोर्ड की बैठक में यह मसला उठाएंगे। पार्षद हिमांशु मित्तल का कहना है कि विकास कार्य नहीं होने से पार्षद परेशान हैं।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *