CAA: पुलिस ने निकाला पैदल मार्च, स्थानीय लोगों को समझाया

नोएडा
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में चल रहे प्रदर्शन के मद्देनजर शुक्रवार को नोएडा शहर में पुलिस के आला अधिकारियों ने पैदल मार्च किया। इसके तहत शहर के मस्जिदों, मंदिरों व भीड़भाड़ वाले बाजारों में जाकर पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाया कि वे कानून-व्यवस्था को कायम रखें तथा किसी भी उपद्रवी के बहकावे में ना आऐं।

नगर पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने बताया कि नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में देशभर में चल रहे प्रदर्शन का असर जनपद गौतम बुध नगर में ना हो इसके लिए जिला प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों ने एक साथ संयुक्त रूप से पैदल मार्च निकाला। नोएडा के सेक्टर-8 स्थित जामा मस्जिद तथा उसके आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को समझाया गया कि वे आपसी सौहार्द को बनाए रखें तथा किसी अफवाह पर ध्यान ना दें।

उन्होंने बताया कि मार्च में मुस्लिम समाज के कई प्रबुद्ध लोग भी पुलिस के साथ शामिल हुए तथा उन्होंने भी मुस्लिम समाज के लोगों से संयम व धैर्य बनाए रखने की अपील की। एसपी ने बताया कि पूरे जनपद में पुलिस के अधिकारी लोगों से सीधे संवाद कर रहे हैं तथा शांति व सौहार्द बनाने की अपील कर रहे हैं। एसपी ने बताया कि पुलिस कानून व्यवस्था को हर हाल में कायम रखने का प्रयास कर रही है।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *