गौतम गंभीर को जान से मारने की धमकी

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर (भाषा) भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने पुलिस से शिकायत की है कि उन्हें एक अंतरराष्ट्रीय नंबर से फोन कर जान से मारने की धमकी दी गई है। पूर्वी दिल्ली से सांसद गंभीर ने शाहदरा और मध्य दिल्ली के पुलिस उपायुक्तों को पत्र लिखकर शुक्रवार को मिली धमकी की शिकायत की है। उन्होंने पुलिस से आग्रह किया है कि उनकी और उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *