VIDEO: सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम की हरकत देख नाराज हुए लोग

सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान भले ही बीटाउन में एंट्री कर चुकी हैं, लेकिन उनके बड़े बेटे इब्राहिम फिलहाल एंटरटेनमेंट की दुनिया से दूरी बनाए हुए हैं। बावजूद इसके वह सुर्खियों में बने ही रहते हैं, हालांकि, इस बार उनके चर्चा में आने का टॉपिक लोगों की नाराजगी है।

दरअसल, इब्राहिम का एक विडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें वह क्रिकेट प्रैक्टिस से लौटते दिखाई दे रहे हैं। क्रिकेट किट कंधे पर लटकाए इब्राहिम काफी थके हुए दिख रहे थे। इस दौरान उनके हाथ में प्लास्टिक की बोतल भी थी।

पपराजी को देख इब्राहिम थोड़ा से इरिटेट नजर आए। उन्होंने कैमरे की तरफ बोतल करते हुए दबाई जिससे कैप वहीं गिर गई, लेकिन उसे उठाने की जगह वह आगे बढ़ गए और कार में बैठ गए।

लोगों को इब्राहिम की कैप नहीं उठाने की हरकत पसंद नहीं आई। उन्होंने कॉमेंट्स के जरिए उन्हें स्वच्छ भारत अभियान की याद दिलाई। लोगों ने यह भी कहा कि उन्हें सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए और थोड़ा जिम्मेदारी से पेश आना चाहिए।

Source: Entertainment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *