उन्नाव रेप के दोषी कुलदीप सिंह सेंगर पर जावेद अख्तर का कटाक्ष, बोले…

में पूर्व बीजेपी विधायक को तीस हजारी कोर्ट ने शुक्रवार को उम्रकैद के साथ 25 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। लगभग 2 साल पहले उन्नाव की एक छात्रा ने कुलदीप पर आरोप लगाया था कि जब वह नाबालिग थीं तब कुलदीप ने उसके साथ बलात्कार किया था। इस मामले पर बॉलिवुड के जाने-माने गीतकार ने भी तंज भरे लहजे में कॉमेंट किया है।

जावेद अख्तर ने कुलदीप की सजा पर तंज करते हुए ट्वीट किया, ‘रेपिस्ट कुलदीप सेंगर को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। अब देखना है कि वह कितनी जल्दी बीमार होता है और उसे अस्पताल में शिफ्ट कर दिया जाता है।’

दूसरे शब्दों में देखा जाए तो जावेद का यह तंज सत्ताधारी पार्टी बीजेपी के ऊपर भी है क्योंकि रेप के आरोप लगने से पहले सेंगर बीजेपी से ही विधायक था। गौरतलब है कि इससे पहले कथित तौर पर रेप के आरोप लगने के तुरंत बाद बीजेपी के पूर्व नेता चिन्मयानंद भी अस्पताल पहुंच गए थे।

Source: Entertainment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *