धुंध में हुए हादसों में 2 की मौत, 2 घायल

एनबीटी न्यूज, ग्रेटर नोएडा

कोहरे की धुंध की वजह से हुए हादसों में 2 लोगों की मौत हो गई। घटना में 2 युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें कासना के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहला हादसा ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (KGP) पर हुआ। कासना कस्बे में हुई दूसरी दुर्घटना में अल्टो सड़क किनारे खड़े डंपर में पीछे से घुस गई।

साइट-5 थाना प्रभारी प्रभात कुमार दीक्षित ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब 11:45 बजे कासना कस्बे में जनमेजय धर्मकांटे के पास एक अल्टो कार सड़क किनारे खराब खड़े डंपर में पीछे से जा घुसी। हादसे में कार सवार बुलंदशहर के पहाड़पुर हवेली निवासी अरुण कुमार (30) की मौके पर मौत हो गई। बुलंदशहर के शिकारपुर निवासी कृष्ण कुमार घायल हुए हैं। कृष्ण को कासना के राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया है। कार सवार परी चौक की ओर से शिकारपुर जा रहे थे। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है।

केजीपी पर सिरसा के पास दूसरा हादसा हुआ। एक टाटा मैजिक गाड़ी किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे में मैजिक सवार बुलंदशहर के सिकंदराबाद निवासी जयप्रकाश (32) गाड़ी से बाहर गिर गए। पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया। हादसे में जयप्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई। उनका साथी सिकंदराबाद निवासी दीपक सैनी गंभीर रूप से घायल हो गया। मैजिक सवार युवक पलवल से दादरी की ओर जा रहे थे।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *