
Bएनबीटी न्यूज, हापुड़ :B क्षेत्र में शुक्रवार को हुए बवाल के मामले में पुलिस ने 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस हंगामा करने वाले लोगों की पहचान भी कर रही है। हालांकि, शनिवार को क्षेत्र में शांति का माहौल रहा। एएसपी सर्वेश मिश्रा और एडीएम जयनाथ यादव समेत कई अधिकारियों ने शनिवार को कई इलाकों में गश्त भी की। वहीं, जमीयत उलेमा-ए-हिंद के जिलाध्यक्ष मौलाना यामीन और महामंत्री मुफ्ती अय्यूब ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कानून को निरस्त करने की मांग की।
Bशहर के सभी प्रमुख बाजार खुले
Bशनिवार को कोठी गेट, सर्राफा बाजार, कसेरठ बाजार, गोल मार्केट समेत सभी प्रमुख बाजार खुले। इस दौरान बाजारों में भी खरीदारों की भीड़ दिखाई दी।
Bअफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील
Bडीएम अदिति सिंह ने शहर की जनता से शांति-व्यवस्था बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। वहीं, भाजपा विधायक विजयपाल आढ़ती ने लोगों से भाईचारा बनाए रखने की बात कही।
Source: International