सड़क पार कर रहे दो भाइयों को बस ने कुचला, 1 की मौत

Bएनबीटी न्यूज, मुरादनगर : B

दिल्ली-मेरठ मार्ग पर बसंतपुर सैंतली गेट के सामने शुक्रवार रात को सड़क पार कर रहे चचेरे भाइयों को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एक की मौत हो गई।

बृजविहार कॉलोनी निवासी अजय सागर गाजियाबाद की एक फर्नीचर बनाने की फैक्ट्री में काम करता था। शुक्रवार रात को अजय अपने चचेरे भाई किशन चंद्र निवासी बुलंदशहर के साथ गाजियाबाद से ऑटो में गांव बसंतपुर सैंतली उतरा। शुक्रवार रात को अजय सागरB Bव किशन चंद्र गांव सिहाली जाने के लिए सड़क पार कर रहे थे। जब वह बीच सड़क पहुंचे तो गाजियाबाद की ओर से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने अजय सागर को कुचल दिया। घटना के बाद चालक बस को छोड़कर फरार हो गया। जीटीबी अस्पताल में भर्ती किशन चंद्र की हालत गंभीर है।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *