रिपोर्टर
जितेन्द्र कुमार गुप्ता

किरंदुल, भारत माता महिला जागरण समिति किरंदुल द्वारा संचालित भारत माता मॉडल स्कूल के शैक्षणिक वार्षिक वार्षिक उत्सव परिणाम की घोषणा आज की गई है।
आपको बता दे कि भारत माता मॉडल स्कूल एक ऐसे समय में संचालित हुआ था। जब किरंदुल मे नन्हे मुन्ने बच्चों के लिए किसी भी प्रकार की नर्सरी स्कूल संचालित नहीं थी। भारत माता मॉडल स्कूल सन 1989 में प्रारंभ किया गया था।
1989 एक ऐसा समय था जब किरंदुल शिक्षा के क्षेत्र में बहुत ही पीछे था। नन्हे मुन्ने बच्चों के लिए नर्सरी कक्षाएं कहीं भी संचालित नहीं थी ऐसे समय में भारत माता मॉडल स्कूल का सपना संजोए 7 महिलाओं ने आगे कदम बढ़ाया जिसमें 1 श्री मती जयश्री श्रीवास 2 श्रीमती अंजलि नाग 3 श्रीमती कृष्णा नेताम 4 श्रीमती अंजलि ध्रुव 5 श्रीमती इला नेताम 6 श्रीमती गिरिजा ठाकुर। इन्होंने स्कूल का सपना देखा और उसे आगे लेकर चलना प्रारंभ किया।
इस स्कूल में महिलाओं के लिए प्रौढ़ शिक्षा आरंभ किया गया। जिसमें लगभग अब तक 2500 से अधिक महिलाओं ने इसका फायदा लिया और आज वह पढ़ लिखकर अपना जीवन यापन कर रही है।
भारत माता मॉडल स्कूल 1992 में 4 जगह पर अपनी संस्थाएं खोलकर लगभग 400 बच्चों को शिक्षा दे रही थी। और 25 शिक्षक इस संस्था में कार्यरत थे। जो बच्चों को शिक्षा देने का कार्य करते थे।
सुबह के समय बच्चों को शिक्षा दिया जाता था वहीं शाम को महिलाओं को शिक्षा दिया जाता था।
इस तरह भारत माता महिला जागरण समिति द्वारा संचालित भारत माता मॉडल स्कूल अब 34 वर्ष पूर्ण कर शिक्षा के क्षेत्र में एक मिसाल बना हुआ है।
अब की स्थिति में कुछ परेशानियों की वजह से भारत माता मॉडल स्कूल इस वक्त 2 जगह संचालित है। और अभी 12 शिक्षिकाएं इसमें अपनी सेवा प्रदान कर रही है।
वर्तमान में 120 बच्चे इसमें शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।
भारत माता मॉडल स्कूल के द्वारा वर्ष में बच्चों एवं महिलाओं को विकास के लिए और खासकर बच्चों की सर्वांगीण विकास के लिए फैंसी ड्रेस, योग कक्षाएं, चित्रकारी और वार्षिक खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।
वहीं महिलाओं के लिए भी प्रतियोगिताएं रखी जाती हैं।
वर्ष में एक बार विद्यालय के द्वारा बच्चों को मनोरंजन के लिए पिकनिक की भी व्यवस्था की जाती है।
यह स्कूल जब से संचालित हुआ है। 1989 से तब से अब तक प्रिंसिपल का कार्यभार संभाल रहे हैं। श्री एस. आर. नाग।
यह एक बहुत ही हर्ष का विषय है। कि इसी स्कूल से नर्सरी शिक्षा प्राप्त कर कुछ महिलाएं आज भी इसी स्कूल में अपनी सेवाएं दे रही हैं।
अब इस स्कूल में शिक्षक के रूप में सेवा देने वाली महिलाएं श्रीमती भानकुमारी प्रधान, श्रीमती फुलेश्वरी विश्वकर्मा, श्रीमती रतनी मंडावी, श्रीमती अरुण आचार्य, शीतल यादव, गायत्री बघेल दयावती यादव, प्रतीक्षा यादव, सरिता साहू, शांति सवार अनीशा उइके, ललिता यादव इन सभी के द्वारा अब यह स्कूल फल फूल रहा है।
भारत माता माडल स्कूल के शैक्षणिक परिणाम में मैन सेंटर में नर्सरी से प्रथम मा. तुषाल कश्यप द्वितीय मा. निखिल पीयूष तृतीय कु. अक्षिता गोरोड़ा जूनियर केजी से प्रथम कु. आकृति लकरा, द्वितीय मा. राज दीप मंडल, तृतीय मा. प्रियांशु शिवाना सीनियर के. जी. प्रथम मा. एन पवन तेज द्वितीय कु. नैना दीप। और गोंडवाना भवन से संचालित स्कूल से जूनियर के. जी. से प्रथम मा. शिवांश महाराणा, द्वितीय मा. करन मंडावी, तृतीय मा. भूगांतर गोंड़। नर्सरी से प्रथम कु. वाणी सिंदूर, कु. कनिष्का गिरी, कु. खुशबू मंडावी।
आज इस वार्षिक परिणाम की घोषणा के अवसर पर (संविधान की कलम से… पत्रकार संघ) को विशेष रूप से आमंत्रित कर सदस्यों के द्वारा परीक्षा परिणाम और पुरस्कार वितरण किया गया।
इस अवसर पर संविधान के कलम से.. पत्रकार संघ जिला दंतेवाड़ा के महासचिव किशोर कुमार रामटेके, कोषाध्यक्ष जितेंद्र कुमार गुप्ता, कार्य समिति सदस्य हेमंत कुमार साहू उपस्थित थे।