वित्तीय वर्ष 2023-24 के राजस्व वसूली के लिए निरंतर घर घर जा रहा राजस्व अमला।

जितेन्द्र कुमार गुप्ता
रिपोर्ट

किरंदुल :- मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री पी आर कोर्राम के निर्देशानुसार नगरपालिका किरन्दुल का राजस्व अमला वार्ड क्रं. 01 से 18 तक राजस्व वसूली अभियान किया जा रहा है। राजस्व वसूली के अभियान करने हेतु अधिकारी व कर्मचारियों के दल का गठन किया गया है। जोकि सुभाष नगर, वोरा कैंप, सिंगरपुर कैंप, मेन मार्केट मलाप्पा कैंप कैम्प, गजराज कैम्प, बंगाली कैंप आदि वार्डो में घर-घर जा कर वसूली की जा रही है । जिसमें दिनांक 31/03/2024 को कुल राजस्व वसूली (सम्पत्ति कर, समेकित कर, जल कर व दुकान किराया) 313500/- राशि प्राप्त हुई। इस अभियान में श्री पी. आर. कोर्राम मुख्य नगरपालिका अधिकारी, श्री डी. एस. साहु राजस्व निरीक्षक, श्री गौरी शंकर तिवारी सहायक राजस्व निरीक्षक, श्री नरेश कुमार साहु सहायक राजस्व निरीक्षक, श्री मनराखन लाल ठाकुर सहायक राजस्व निरीक्षक, श्री अंकालराम नेताम पम्प अटेन्डेट, श्री चन्द्रभूषण सिन्हा, श्री लोमन सिन्हा, श्री वेद प्रकाश मांझी, श्री अश्वनी पटेल, श्री कृष्णा बहादूर, श्री सचेन्द्र साहु, श्रीमती शिव कुमारी, कु. शीला, कु. प्रमिला, कु. मीना, कु. पूजा, कु. उषा, कु. रानी आदि मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *