जितेन्द्र कुमार गुप्ता
रिपोर्ट
किरंदुल :- नगर पालिका परिषद किरंदुल के मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री पी आर कोर्राम के निर्देशानुसार नगरपालिका किरन्दुल का राजस्व अमला विभिन्न वार्डो में राजस्व वसूली अभियान किया जा रहा है। राजस्व वसूली के अभियान करने हेतु अधिकारी व कर्मचारियों के दल का गठन किया गया है जोकि सुभाष नगर, व्होरा कैंप, सिंगरपुर कैंप, मेन मार्केट मलाप्पा कैंप कैम्प, गजराज कैम्प, बंगाली कैंप आदि वार्डो में घर-घर जा कर वसूली की जा रही है । जिसमें सम्पत्ति कर, समेकित कर, जल कर व दुकान किराया आदि वसूली किया जा रहा है जिसमे वित्तीय वर्ष 2023-24 मे 90 प्रतिशत तक वसूली की जा चुकी है | और निरंतर वसूली का कार्य जारी है इस अभियान में श्री पी. आर. कोर्राम मुख्य नगरपालिका अधिकारी, श्री डी. एस. साहु राजस्व उप निरीक्षक, श्री गौरी शंकर तिवारी सहायक राजस्व निरीक्षक, श्री नरेश कुमार साहु सहायक राजस्व निरीक्षक, श्री मनराखन लाल ठाकुर सहायक राजस्व निरीक्षक, श्री अंकालराम नेताम पम्प अटेन्डेट, श्री चन्द्रभूषण सिन्हा, श्री लोमन सिन्हा, श्री वेद प्रकाश मांझी, श्री अश्वनी पटेल, श्री कृष्णा बहादूर, श्री सचेन्द्र साहु, श्रीमती शिव कुमारी, कु. शीला, कु. प्रमिला, कु. मीना, कु. पूजा, कु. उषा, कु. रानी सुशीला कुंजाम आदि मौजूद रहें।