सीएमओ कोर्राम ने पेयजल संकट निवारण दल का किया गठन रोज सुबह वार्डो मे जाँच किया जाता है पानी की समस्या का निवारण किया जा रहा है।

जितेन्द्र कुमार गुप्ता
रिपोर्ट

किरंदुल : नगर पालिका परिषद् किरंदुल क्षेत्रांतर्गत आज दिनांक 05.04.2024 को श्री पी.आर.कोराम मुख्य नगरपालिका अधिकारी के नेतृत्व में पेजजल समस्याओं के निराकरण हेतु पेयजल संकट निवारण दल का गठन कर नगर के विभिन्न वाडों में अभियान चलाया जा रहा है । पेयजल समस्याओं के निवारण हेतु अभियान के तहत आज सुभाष नगर वार्ड क्र.02, गजराज कैम्प वार्ड क्र.03, रामपुर कैम्प वोहरा कैम्प, ओडिया कैम्प, शैलेन्द्र नगर, में घर-घर जाकर पेयजल समस्याओं का निराकरण हेतु अभियान किया गया । सही समय एवं पर्याप्त मात्रा में शुद्ध पेयजल की पूर्ती सुनिष्चित किया गया । पानी की बर्बादी को कम करने हेतु आम जनता से अनुरोध किया गया तथा समय पर जलकर समेत अन्य करों के भुगतान हेतु जनता को प्रेरित किया गया । इस अभियान का क्रियान्वयन मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री पी.आर. कोराम के नेतृत्व में किया गया। जिसमें श्री तीरथ राम सिन्हा उप अभियंता, श्री नरेश कुमार साहू सहायक राजस्व निरिक्षक, श्री मनराखन ठाकुर सहायक राजस्व निरिक्षक, श्री अंकाल राम नेताम पम्प अटेण्डेंट, श्री बुधमन नेताम लाईनमेन, बलराम ठाकुर प्लंबर, श्री सचेन्द्र कुमार, श्री वेदप्रकाश, श्री अश्वनी पटेल, श्री कृष्णा बहादुर, उपस्थित होकर अभियान किया जा रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *