बिजनौर पहुंचीं प्रियंका, सीएए विरोधी प्रदर्शनों में मारे गए व्यक्तियों के परिवारों से की मुलाकात

बिजनौर, 22 दिसंबर (भाषा) कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा रविवार को अचानक उत्तर प्रदेश के बिजनौर पहुंचीं और संशोधित नागरिकता कानून को लेकर हाल में हुई हिंसा में मारे गए दो व्यक्तियों के परिवारों से मुलाकात की। कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने कहा कि वह जिले के नहटौर इलाके पहुंचीं और कानून के नये प्रावधानों को लेकर हाल में हुई हिंसा में मारे गए दो व्यक्तियों के परिवारों से मिलीं। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने पीटीआई भाषा को बताया कि पार्टी महासचिव ने इलाके के लोगों से भी बातचीत की। उत्तर प्रदेश में सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों द्वारा की गई हिंसा से प्रभावित जिलों में बिजनौर भी शामिल है। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव करके कुछ वाहनों को आग लगा दी थी।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *