मोबाइल दिखाने के बहाने 12 साल की बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया रेप

संतकबीरनगर
यूपी के संतकबीरनगर में मोबाइल दिखाने के बहाने का मामला सामने आया है। घटना खलीलाबाद की है और आरोपी पड़ोस का युवक बताया जा रहा है। पीड़िता को जब दर्द हुआ तो परिजनों की पूछताछ में घटना की जानकारी दी। शनिवार की रात पीड़ित परिजन कोतवाली पहुंच गए और मामले की सूचना दी।

19 दिसंबर को दोपहर में 12 वर्षीय बच्ची को पड़ोस का रहने वाले एक युवक ने मोबाइल दिखाने के बहाने अपनी आटा चक्की के अंदर बुलाया और उसके साथ रेप किया। घटना के बाद आरोपी को चुप रहने की धमकी भी दी। पीड़िता ने अपने घरवालों को कुछ नहीं बताई। शनिवार की देर शाम पीड़िता को दर्द शुरू हुआ तो परिजन परेशान हो गए। बाद में परिजनों की पूछताछ में पीड़िता ने घटना की जानकारी दी।

कोतवाल अजय कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित परिजन कोतवाली आए थे और 12 साल की बच्ची के साथ पड़ोस के आटा चक्की चलाने वाले युवक पर मोबाइल दिखाने के बहाने बुलाकर दुष्कर्म करने की बात बताई है। अभी तक पीड़ित परिजन तहरीर नहीं दी है। फिर भी मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *